मडगांव-बाल्ली सेक्शन में बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य
कोंकण रेलवे पर दिनांक 13/04/2023 (गुरुवार) और 14/04/2023 (शुक्रवार) को कारवार क्षेत्र में मडगांव - बाल्ली सेक्शन के बीच ब्लॉक संचालन रख-रखाव के लिए बाल्ली पीटीएफई की शिफ्टिंग, डिस्मेंटलिंग और निर्माण कार्य के लिए बुनियादी संरचना के अपग्रेडेशन कार्य के कारण गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों की निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना / निर्धारित स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ करना:
1) दिनांक 13/04/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन दैनिक की सेवा अपने निर्धारित स्टेशन से पूर्व काणकोण में समाप्त की जाएगी।
दिनांक 13/04/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06601 मडगांव जंक्शन - मंगलूरु सेंट्रल यात्री विशेष दैनिक की सेवा काणकोण से अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ की जाएगी।
2) दिनांक 14/04/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलूरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन यात्री विशेष दैनिक की सेवा अपने निर्धारित स्टेशन से पूर्व काणकोण में समाप्त की जाएगी।
दिनांक 14/04/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06601 मडगांव जंक्शन - मंगलूरु सेंट्रल यात्री विशेष दैनिक की सेवा काणकोण से अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।