तिरुवनंतपुरम सेंट्रल मंडल में अप्रैल, 2023 माह के लिए परिसंपत्तियों के रख-रखाव हेतु निर्धारित-समय (कॉरिडोर) यातायात ब्लॉक
दक्षिण रेलवे द्वारा दिनांक 27/04/2023 को 06:00 बजे से 22:00 बजे तक 16 घंटे की अवधि के लिए करुकुट्टी - चालकुडी अप लाइन के बीच लाइन ब्लॉक के लिए निर्धारित समय कॉरिडोर ब्लॉक और पुल सं.132 की री-गर्डरिंग के लिए पावर ब्लॉक संचालित करने के लिए अधिसूचित किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को पूर्ण रूप से रद्द करना:
1) गाड़ी सं.12202 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 27/04/2023 को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.12201 लोकमान्य तिलक (ट) - कोचुवेली एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 28/04/2023 को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1) गाड़ी सं.20923 तिरुनेलवेली-गांधीधाम जं. एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 27/04/2023 को नागरकोइल टाउन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, कोल्लम, कयानकुलम जंक्शन, एलेप्पी, एरणाकुलम जंक्शन, अलुवा, तृश्शूर, पलक्कड़, कोयम्बत्तूर जंक्शन और तिरुपुर स्टेशनों को छोड़कर विरुधुनगर जंक्शन, मदुरै जंक्शन, डिंडीगुल जंक्शन, करूर जंक्शन और इरोड जं. से होकर मार्ग परिवर्तन किया गया है। विरुधुनगर जंक्शन, मदुरै जंक्शन, डिंडीगुल जंक्शन और करूर जंक्शन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।