ग्रीष्म ऋतु-2023 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से ग्रीष्म ऋतु-2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः-
गाड़ी सं.06055/06056 ताम्बरम-जोधपुर जं. - ताम्बरम सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.06055 ताम्बरम-जोधपुर जंक्शन सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 27/04/2023 और 04/05/2023, गुरुवार को 14:00 बजे ताम्बरम से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 17:20 बजे जोधपुर जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06056 जोधपुर जं. - ताम्बरम सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 30/04/2023 से 07/05/2023 तक रविवार को 17:30 बजे जोधपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 19:15 बजे ताम्बरम पहुंचेगी।
यह गाड़ी चेन्नई एग्मोर, पेराम्बुर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई जंक्शन, सलेम जंक्शन, इरोडे जंक्शन, तिरुपुर, कोयम्बत्तूर, पलक्कड़, षोरणूर जंक्शन, कोष्षिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, कारवार, मडगांव जंक्शन, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, आनंद जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, मेहसाना, पाटन, भीलडी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरन, जालोर, मोकलसर, समदरी और लूनी स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 08 डिब्बे, शयनयान - 05 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, जेनरेटर कार - 01 एसएलआर - 01
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठाएं।