गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
क्र. सं.
गाड़ी संख्या
वृद्धि किया गया डिब्बा
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि
1
22475हिसार जं. - कोयंम्बत्तुर जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस
एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा
दिनांक 03/05/2023 से 31/05/2023 तक गाड़ी हिसार जं.से प्रस्थान करेगी।
(बुधवार)
2
22476 कोयम्बत्तुर जं. - हिसार जं.साप्ताहिक एक्सप्रेस
दिनांक 06/05/2023 से 03/06/2023 तक गाड़ी कोयम्बत्तुर जं. से प्रस्थान करेगी।
(शनिवार)
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।