ग्रीष्म ऋतु-2023 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Additional Special Trains during Summer Season - 2023

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से ग्रीष्म ऋतु-2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01129/01130 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (त्रि-साप्ताहिक):

गाड़ी सं.01129 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम विशेष (त्रि-साप्ताहिक) प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को दिनांक 06/05/2023, 08/05/2023, 10/05/2023, 13/05/2023, 15/05/2023, 17/05/2023, 20/05/2023, 22/05/2023, 24/05/2023, 27/05/2023, 29/05/2023, 31/05/2023 और 03/06/2023 को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:30 बजे थिविम पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01130 थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष(त्रि-साप्ताहिक) प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को दिनांक 07/05/2023, 09/05/2023, 11/05/2023, 14/05/2023, 16/05/2023, 18/05/2023, 21/05/2023, 23/05/2023, 25/05/2023, 28/05/2023, 30/05/2023, 01/06/2023 और 04/06/2023 को 16:40 बजे थिविम से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:05 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 18 डिब्बे = कम्पोजिट (प्रथम श्रेणी + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा,तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 10 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

गाड़ी सं.01130 थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (त्रि-साप्ताहिक) के लिए बुकिंग दिनांक 04/05/2023 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाए।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR