ट्रेन सं. 02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बटूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की अवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुशखबरी!!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से मानसून समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बटूर जं. - जबलपुर जं साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार हैं:
ट्रेन सं. 02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बटूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष:
ट्रेन नंबर 02198 जबलपुर जं. - कोयम्बटूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 09 से 30 जून 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर जंक्शन से 23:50 बजे रवाना होगी और यह ट्रेन तीसरे दिन 17:10 बजे कोयम्बटूर जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 02197 कोयंबटूर जंक्शन - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष 12 जून से 03 जुलाई 2023 तक प्रत्येक सोमवार को 15:25 बजे कोयम्बटूर जंक्शन से रवाना होगी और यह ट्रेन तीसरे दिन 08:45 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, हरदा, खंडवा, भुसावल जंक्शन, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगाँव जं., कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड बैन्दूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, मैंगलोर जं., कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, तिरूर, शोरनूर जं. और पालघाट स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर – 02= कुल 24 डिब्बे ।
उपरोक्त ट्रेनों के विस्तृत ठहराव और समय की जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं