अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाडि़यों का संचालन - 2023
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से ग्रीष्म ऋतु-2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.01131/01132 पुणे जंक्शन - रत्नागिरी - पुणे जं. अनारक्षित विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01131 पुणे जं. - रत्नागिरी अनारक्षित विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 04/05/2023, 11/05/2023, 18/05/2023 और 25/05/2023 को प्रत्येक गुरुवार को 20:50 बजे पुणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:30 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01132 रत्नागिरी-पुणे जं. अनारक्षित विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 06/05/2023, 13/05/2023, 20/05/2023 और 27/05/2023 को प्रत्येक शनिवार को 13:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:55 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = सामान्य - 20 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.01133/01134 रत्नागिरी - पनवेल - रत्नागिरी अनारक्षित विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01133 रत्नागिरी - पनवेल अनारक्षित विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 05/05/2023, 12/05/2023, 19/05/2023 और 26/05/2023 को प्रत्येक शुक्रवार को 13:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01134 पनवेल - रत्नागिरी अनारक्षित विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 05/05/2023, 12/05/2023, 19/05/2023 और 26/05/2023 को प्रत्येक शुक्रवार को 21:30 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:30 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
यह गाड़ी संगमेश्वर रोड, आरवली रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, वीर, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे = सामान्य - 20 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।