गाड़ी सं.06587/06588 यशवंतपुर - मुर्डेश्वर - यशवंतपुर ग्रीष्मकालीन विशेष का संचालन

Running of Train no. 06587 / 06588 Yesvantpur - Murdeshwar - Yesvantpur Summer Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!!दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06587/06588 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर ग्रीष्मकालीनविशेष चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी सं.06587/06588 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर ग्रीष्मकालीन विशेष:

गाड़ी सं.06587 यशवंतपुर- मुर्डेश्वर ग्रीष्मकालीन विशेष दिनांक 09/05/2023, मंगलवार को 23:55 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:55 बजे मुर्डेश्वर पहुंचेगी।

गाड़ी सं.06588 मुर्डेश्वर-यशवंतपुर ग्रीष्मकालीन विशेष दिनांक 10/05/2023, बुधवार को 13:30 बजे मुर्डेश्वर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

यह गाड़ी चिक्कबाणवर, नेलमंगला, कुणिगल, श्रवणबेलगोला, चन्नारायपटना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाकपुत्तूर, बंटवाला, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर और भटकल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 14 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 02डिब्बे, एसएलआर-02

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR