गाड़ी सं.06055 / 06056 तांबरम - जोधपुर जंक्शन - ताम्बरम साप्ताहिक विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं -
गाड़ी सं.06055/06056 तांबरम-जोधपुर जं. - तांबरम सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.06055 तांबरम-जोधपुर जंक्शन सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 25/05/2023 और 01/06/2023, गुरुवार को 15:00 बजे तांबरम से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 17:20 बजे जोधपुर जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06056 जोधपुर जं. - तांबरम सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 28/05/2023 और 04/06/2023, रविवार को 17:30 बजे जोधपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 19:15 बजे तांबरम पहुंचेगी।
यह गाड़ी चेन्नई एग्मोर, पेराम्बुर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई जंक्शन, सलेम जंक्शन, इरोड जंक्शन, तिरुपुर, कोयम्बत्तूर, पलक्कड़, शोराणूर जंक्शन, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलूरु जंक्शन, उडुपि, कारवार, मडगांव जंक्शन, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, आनंद जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, मेहसाना, पाटन, भीलडी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी और लूनी स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित- 08 डिब्बे, इकोनॉमी तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 11 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।