गाड़ी सं.17310/17309 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस तुमकुर - यशवंतपुर के बीच का आंशिक रद्दीकरण
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 14.05.2023 और 15.06.2023 को यशवंतपुर-राहुरी यार्ड में वार्षिक केबल मेगरिंग का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द करना:
1) गाड़ी सं.17310 वास्को-द-गामा-यशवंतपुर एक्सप्रेस को दिनांक 13/06/2023 और 14/06/2023 को तुमकुर-यशवंतपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी और इसकी सेवा तुमकुर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2) गाड़ी सं.17309 यशवंतपुर - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस को दिनांक 14.06.2023 और 15/06/2023 को यशवंतपुर - तुमकुर के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी और यह अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर तुमकुर से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।