गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू का रद्दीकरण

Cancellation of Train No. 07380 / 07379 Vasco Da Gama - Kulem - Vasco Da Gama DEMU

हुबली डिवीजन में संकवाल – वास्को-द-गामा मध्य सेक्शन के बीच रेल नवीनीकरण (टीआरआर) का कार्य करने के लिए दिनांक 19/06/2023 से 30/06/2023 तक (12 दिनों के लिए) 12:00 बजे से 14:00 बजे तक 02 घंटे के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा लाइन ब्लॉक लेने के लिए अधिसूचित किया गया है। इस अवधि के दौरान गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू पैसेंजर (दैनिक) को 12 दिनों के लिए रद्द किया गया है। रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का रद्दीकरण:

1. दिनांक 19/06/2023 से 30/06/2023 तक गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।

2. दिनांक 19/06/2023 से 30/06/2023 तक गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR