मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन के बीच वंदे भारत गाड़ी सं.22229/22230 का शुभारंभ करने से सपना साकार
यात्रियों के लिए खुश खबर!! रेल मंत्रालय द्वारा कोंकण रेलवे मार्ग पर गाड़ी सं.22229/22230 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:-
गाड़ी सं.22229/22230 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस:
मानसून का समय: (त्रि-साप्ताहिक)
गाड़ी सं.22229 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 28/06/2023 से 30/10/2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 05:25 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.22230 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 29/06/2023 से 31/10/2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 12:20 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:25 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
गैर-मानसून समय: (शुक्रवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन):
गाड़ी सं.22229 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 01/11/2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार (सप्ताह में छह दिन) को 05:25 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:10 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.22230 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 01/11/2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार (सप्ताह में छह दिन) को 14:40 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:25 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कणकवली और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 डिब्बे (वंदे भारत रेक) = डीटीसी - 02, चेयर कार - 05, एक्जीक्यूटिव चेयर कार-01.
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।