गाड़ी सं.20910/20909 पोरबंदर - कोचुवेली - पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस का एरणाकुलम में निर्धारित समय से पहले सेवा समाप्त करना और आंशिक रूप से रद्द करना

Short Termination and Partial Cancellation of Train No. 20910 / 20909 Porbandar - Kochuveli - Porbandar Weekly Express at Ernakulam

 

दक्षिण रेलवे द्वारा कोचुवेली में दिनांक 21/06/2023 से 18/07/2023 तक 28 दिनों के लिए पिट लाइन नंबर 1 के निलंबन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को निर्धारित समय से पूर्व सेवा समाप्त करने और आंशिक रूप से रद्द करने संबंधी अधिसूचीत किया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) दिनांक 29/06/2023, 06/07/2023 और 13/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20910 पोरबंदर - कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस को एरणाकुलम जंक्शन पर निर्धारित समय से पूर्व सेवा समाप्त करके एरणाकुलम जंक्शन और कोचुवेली के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

2) दिनांक 02/07/2023, 09/07/2023 और 16/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20909 कोचुवेली - पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस एरणाकुलम जंक्शन से प्रारंभ की जाएगी तथा कोचुवेली और एरणाकुलम जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

 

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR