अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों का परिचालन - 2023
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गणपति महोत्सव - 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.01155/01156 दिवा जं. - चिपलूण - दिवा जं. मेमू विशेष (दैनिक) :
गाड़ी सं.01155 दिवा जं. - चिपलूण मेमू विशेष (दैनिक) दिनांक 13/09/2023 से 19/09/2023 तक और 22/09/2023 से 02/10/2023 तक प्रतिदिन 19:45 बजे दिवा जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:25 बजे चिपलूण पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01156 चिपलूण-दिवा जं. मेमू विशेष (दैनिक) दिनांक 14/09/2023 से 20/09/2023 तक और 23/09/2023 से 03/10/2023 तक प्रतिदिन 13:00 बजे चिपलूण से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19:00 बजे दिवा जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी पनवेल, पेण, रोहा, कोलाड, इंदापुर, माणगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामणे, करंजाडी, विन्हेरे, दीवाणखवटी, कलंबणी बुद्रुक, खेड़ और अंजनी स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 कार मेमू डिब्बे।
2) गाड़ी सं.01165/01166 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलूरु जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष :
गाड़ी सं.01165 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलूरु जंक्शन विशेष दिनांक 15/09/2023, 16/09/2023, 17/09/2023, 18/09/2023, 22/09/2023, 23/09/2023, 29/09/2023 एवं 30/09/2023 को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:20 बजे मंगलूरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01166 मंगलूरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 16/09/2023, 17/09/2023, 18/09/2023, 19/09/2023, 23/09/2023, 24/09/2023, 30/09/2023 और 01/10/2023 को 18:40 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:35 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 डिब्बे: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित: 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत: 02 डिब्बे, शयनयान: 10 डिब्बे, जनरल: 05 डिब्बे, एसएलआर: 02.
उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।