अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों को चलाना - 2023
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार - 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.09009/09010 मुंबई सेंट्रल - सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सेंट्रल (सप्ताह में 6 दिन) विशेष, विशेष किराये पर:
गाड़ी सं.09009 मुंबई सेंट्रल - सावंतवाड़ी रोड (सप्ताह में 6 दिन) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 14/09/2023 से 18/09/2023 और 20/09/2023 से 30/09/2023 तक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 12:00 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09010 सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सेंट्रल (सप्ताह में 6 दिन) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 15/09/2023 से 19/09/2023 और 21/09/2023 से 01/10/2023 तक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को 05.00 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.09018/09017 उधना - मडगांव जं. - उधना (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर:
गाड़ी सं.09018 उधना-मडगांव जं.(साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 15/09/2023, 22/09/2023 और 29/09/2023 को 15:25 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन 09:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09017 मडगांव जं. - उधना (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 16/09/2023, 23/09/2023 और 30/09/2023 को शनिवार 10:20 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन 05:00 बजे उधना पहुंचेगी।
यह गाड़ी नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = कम्पोजिट (प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 03 डिब्बे, एसएलआर - 01, जेनरेटर कार – 01.
3) गाड़ी सं.09150/09149 विश्वामित्री - कुडाल - विश्वामित्री (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर:
गाड़ी सं.09150 विश्वामित्री-कुडाल साप्ताहिक विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 18/09/2023 और 25/09/2023 को सोमवार 10:00 बजे विश्वामित्री से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:10 बजे कुडाल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09149 कुडाल - विश्वामित्री साप्ताहिक विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 19/09/2023 और 26/09/2023 को मंगलवार 06:30 बजे कुडाल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:00 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी।
यह गाड़ी भरूच, सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 21 एलएचबी डिब्बे: प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर - 01, जेनरेटर कार – 01.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।