अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ी का संचालन-2023
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार-2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी सं.01185/01186 लोकमान्य तिलक (ट) - कुडाल - लोकमान्य तिलक (ट) (त्रि-साप्ताहिक) अनारक्षित विशेष:
गाड़ी सं.01185 लोकमान्य तिलक (ट) - कुडाल (त्रि-साप्ताहिक) अनारक्षित विशेष दिनांक 13/09/2023 से 02/10/2023 तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 00:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11:30 बजे कुडाल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01186 कुडाल - लोकमान्य तिलक (ट) (त्रि-साप्ताहिक) अनारक्षित विशेष दिनांक 13/09/2023 से 02/10/2023 तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 12.10 बजे कुडाल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:35 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = जनरल - 22 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।