मडगांव जंक्शन - कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव

Maintenance of assets between Madgaon Jn. - Kumta section

दिनांक 03/08/2023 (गुरुवार) को 11:00 बजे से 15:00 बजे तक मडगांव जंक्शन - कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए 04 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर प्रभाव निम्नानुसार हैं:

1. दिनांक 03/08/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष को कुमटा स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त की जाएगी और कुमटा तथा मडगांव सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

2. दिनांक 03/08/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06601 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल विशेष अपने निर्धारित समय पर नियत स्टेशन के पश्चात कुमटा स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी और मडगांव - कुमटा सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR