गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू को रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुबली मंडल पर माजोर्डा – वास्को-द-गामा सेक्शन के बीच ओएचई वायरिंग और संबंधित कार्यों के लिए दिनांक 20/08/2023 से 18/09/2023 तक लाइन ब्लॉक लेने हेतु गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू (दैनिक) को रद्द करने संबंधी अधिसूचित किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1. गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की सेवा दिनांक 20/08/2023 से 18/09/2023 तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2. गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा दिनांक 20/08/2023 से 18/09/2023 तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।