मडगांव जंक्शन - कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव
दिनांक 14/09/2023 (गुरुवार) को मडगांव जंक्शन - कुमटा सेक्शन के बीच 11:00 बजे से 14:00 बजे तक परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए 03 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1. दिनांक 13/09/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.09057 उधना-मंगलुरु जं. विशेष की सेवा रत्नागिरी - मडगांव जंक्शन सेक्शन के बीच 105 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
2. दिनांक 14/09/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व कुमटा स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और कुमटा - मडगांव जंक्शन सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
3. दिनांक 14/09/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06601 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल विशेष की सेवा अपने निर्धारित समय पर नियत स्टेशन के बाद कुमटा स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी और मडगांव जंक्शन - कुमटा सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।