पालघाट डिवीजन में मंगलुरु सेंट्रल स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्म - चरण III – कार्य के लिए मेगा ब्लॉक और लाइन ब्लॉक

Mega block work for additional platforms at Mangaluru Central Station - Stage III - Line block program in Palghat Division

दक्षिण रेलवे द्वारा पालघाट डिवीजन में दिनांक 03/09/2023 से 09/09/2023 तक मंगलुरु सेंट्रल स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्मों के प्रावधान के लिए मेगा ब्लॉक और प्रारंभिक कार्य ब्लॉक संचालित करने की अधिसूचना जारी की है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाला प्रभाव निम्नानुसार है:

दिनांक

सेक्शन/कार्य और अवधि

प्रभाव

 

 

 

04/09/2023 और 05/09/2023 (सोमवार और मंगलवार)

रोड 4 पर 05 घंटे पीबी के साथ एलबी और 22.30 बजे से 03.30 बजे तक शंटिंग नेक। मंगलुरु यार्ड में 00.00 बजे से 04.00 बजे तक 04 घंटे का कुल ट्रैफिक ब्लॉक, रोड 4,5,6 पर 02 घंटे पावर ब्लॉक और 03.30 बजे से 05.30 बजे तक शंटिंग नेक।

पुनर्निर्धारण :-

दिनांक 05/09/2023 (मंगलवार) को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव जं. विशेष की सेवा 30 मिनट तक पुनर्निर्धारित की जाएगी।

 

 

 

 

05/09/2023 और 06/09/2023 (मंगलवार और बुधवार)

रोड 4 पर 05 घंटे पीबी के साथ एलबी और 22.30 बजे से 03.30 बजे तक शंटिंग नेक। मंगलुरु यार्ड में 00.00 बजे से 04.00 बजे तक 04 घंटे का कुल ट्रैफिक ब्लॉक, रोड 4,5,6 पर 02 घंटे पावर ब्लॉक और 03.30 बजे से 05.30 बजे तक शंटिंग नेक।

पुनर्निर्धारण :-

दिनांक 06/09/2023 (बुधवार) को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष की सेवा 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

07/09/2023 और 08/09/2023 (गुरूवार और शुक्रवार)

 

 

22.00 बजे से 04.00 बजे तक बे लाइन पर 06 घंटे एलबी।

00.00 बजे से 02.00 बजे तक रोड 1,2,3और बे लाइन पर 02 घंटे पीबी ।

मंगलुरु यार्ड में 00.00 बजे से 04.00 बजे तक 04 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक

 

 

 

नियत समय से पूर्व सेवा समापन/ नियत समय के पश्चात सेवा प्रारंभ :-

1. दिनांक 08/09/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10107 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल की सेवा ठोकुर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी तथा ठोकुर और मंगलुरु सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

2. दिनांक 08/09/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10108 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. मेमू विशेष की सेवा मंगलुरु सेंट्रल और ठोकुर के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी और ठोकुर से अपने निर्धारित समय 16.25 बजे प्रारंभ की जाएगी।

 

 

 

 

 

08/09/2023 और 09/09/2023 (शुक्रवार और शनिवार)

 

 

 

22.00 बजे से 05.00 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक के साथ सभी एस एंड टी गियर्स का 07 घंटे के लिए कनेक्शन कट करना।

 

 

नियत समय से पूर्व सेवा समापन/ नियत समय के पश्चात सेवा प्रारंभ :-

दिनांक 08/09/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06601 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल विशेष की सेवा मंगलुरु जंक्शन पर समाप्त की जाएगी।

पुनर्निर्धारण :-

दिनांक 09/09/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं. 06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष की सेवा 30 मिनट तक पुनर्निर्धारित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR