गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू के रद्दीकरण को बढ़ाना

Extension of Cancellation of Train No. 07380 / 07379 Vasco Da Gama - Kulem - Vasco Da Gama DEMU

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुबली डिवीजन पर माजोर्डा – वास्को-द-गामा सेक्शन के बीच ओएचई वायरिंग और संबंधित कार्यों के लिए दिनांक 30/09/2023 तक लाइन ब्लॉक लेने के कारण गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू (दैनिक) के रद्दीकरण को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पडने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का रद्दीकरण:

1. गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा दिनांक 19/09/2023 से 30/09/2023 तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

2. गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की सेवा दिनांक 19/09/2023 से 30/09/2023 तक पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

 

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR