कडवई - रत्नागिरी और मडगांव - कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव

Maintenance of assets between Kadavai - Ratnagiri & Madgaon - Kumta sections

परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए निम्नलिखित सेक्शन में 03 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है:

ए) दिनांक 10/10/2023 (मंगलवार) को कडवई - रत्नागिरी सेक्शन में 07:40 बजे से 10:40 बजे तक। गाड़िओं की सेवाओं पर पड़ने वाला प्रभाव निम्नानुसार हैं:

  1. दिनांक 09/10/2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं. 19577 तिरुनुलवेली जं. - जामनगर एक्सप्रेस को ठोकुर - रत्नागिरी सेक्शन के बीच 03 घंटे के लिए विनियमित किया जाएगा।

  2. दिनांक 09/10/2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस को ठोकुर - रत्नागिरी सेक्शन के बीच 01:30 घंटे के लिए विनियमित किया जाएगा।

3) दिनांक 10/10/2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. जनशताब्दी एक्सप्रेस को खेड़ - चिपलूण सेक्शन के बीच 20 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।

बी) दिनांक 12/10/2023 (गुरुवार) को मडगांव-कुमटा सेक्शन 11:00 बजे से 14:00 बजे तक। गाड़िओं की सेवाओं पर पड़ने वाला प्रभाव निम्नानुसार हैं:

  1. दिनांक 12/10/2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष की यात्रा कुमटा स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और कुमटा - मडगांव सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी जाएगी।

  2. दिनांक 12/10/2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं. 06601 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल - विशेष यात्रा अपने निर्धारित समय पर कुमटा स्टेशन से प्रस्थान करेगी और मडगांव जंक्शन- कुमटा सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer