तिरुवनंतपुरम सेंट्रल डिवीजन में अक्टूबर,2023 माह में निश्चित अवधि के लिए (कॉरिडोर) ट्रैफिक ब्लॉक्स
दक्षिण रेलवे द्वारा दिनांक 16/10/2023 से 31/10/2023 (रविवार को छोड़कर) 14 दिनों के लिए 03:25 बजे से 07:25 बजे तक ओल्लूर-तृश्शूर सेक्शन(अप लाइन) के बीच 33/860-45/260 पर बीसीएम और डीयूओएमअटी/डीजीएस के साथ प्लेन ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग हेतु निश्चित अवधि के लिए कॉरिडोर ब्लॉक (एफटीसीबी) संचालित करने के लिए अधिसूचित किया गया है। रेल सेवाओं पर पडनेवाला प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1.दिनांक 16/10/2023, 19/10/2023, 23/10/2023, 26/10/2023 और 30/10/2023 को प्रारंभ होनेवाली गाड़ी सं.22114 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस कोचुवेली से अपने पुनर्निर्धारित समय पर 02:10 बजे यानी 75 मिनट की देरी से छूटेगी। (निर्धारित प्रस्थान 00:55 बजे है।)
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।