ठोकुर स्टेशन पर प्वाइंट नंबर 122 को बदलने के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य-संचालन

Pre-NI & NI working for replacement of Point No. 122 at Thokur station

दिनांक 18/10/2023 से 20/10/2023 तक ठोकुर स्टेशन पर प्वाइंट नंबर 122 के बदलने हेतु प्री-एनआई और एनआई ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ियों की सेवाओं पर पड़ने वाला प्रभाव निम्नानुसार हैं:

दिनांक

ब्लॉक अवधि

कार्य

विवरण

18/10/2023 (बुधवार )

07:15 से 09:45 तक (02:30घंटे)

1.किमी 738/1-2 मेनलाइन के 52 किग्रा एसईजे को 60 किलोग्राम के साथ बदलना।

2.लीड रेल, जीजे, क्रॉसओवर और एप्रोच रेल के साथ पीटी.122 के 52 किलोग्राम सीएमएस क्रॉसिंग को 60 किलोग्राम के साथ बदलना।

दि .17/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस की यात्रा को सुरतकल स्टेशन पर 30 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।

 

19/10/2023 (गुरुवार)

06:40 से 09:10 तक (02:30घंटे )

मेन लाइन किमी 739/0-1 पर सभी फिटिंग के साथ स्टील गर्डर ब्रिज पर 52 किलोग्राम रेल को 60 किलोग्राम रेल के साथ बदलना।

दि.17/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 16311 श्री गंगानगर - कोचुवेली एक्सप्रेस की यात्रा को सुरतकल स्टेशन पर 30 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।

20/10/2023 (शुक्रवार)

06:40 से 09:40तक (03:00घंटे)

कि.मी. 738/9 - 739/0 पर प्वाइंट संख्या 122 को बदलना (इंजीनियरिंग कार्य के लिए 03 घंटे का ब्लॉक और प्वाइंट मशीन वायरिंग परीक्षण आदि के लिए और स्विच बदलने के हेतु एस एंड टी के लिए 02घंटे का एनआई कार्य)

1. दि.18/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 22475 हिसार - कोयंम्बत्तूर एक्सप्रेस की यात्रा को कुंदापुरा - सुरतकल के बीच 45 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।

 

2.दि.19/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस की यात्रा को कुमटा - उडुपि के बीच 30 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।

गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना:

 

1.दि.20/10/2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 10107 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल मेमू एक्सप्रेस की सेवा सुरतकल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और सुरतकल - मंगलुरु सेंट्रल स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी जाएगी।

 

2. दि.20/10/2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 10108 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. मेमू एक्सप्रेस की सेवा अपने निर्धारित समय 16:34 बजे सुरतकल स्टेशन से प्रारंभ करेगी और मंगलुरु सेंट्रल - सुरतकल स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

 

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR