दिवाली त्योहार 2023 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दीवाली त्योहार - 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.09057/09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. विशेष, विशेष किराए पर द्वि-साप्ताहिक विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
गाड़ी सं.09057/09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. द्वि-साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर:
गाड़ी सं.09057 उधना जं. - मंगलुरु जं. विशेष किराये पर द्वि-साप्ताहिक विशेष शुक्रवार और रविवार को 19:45 बजे यानी 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26 नवंबर और 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 दिसंबर 2023 को उधना जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:10 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09058 मंगलुरु जं. - उधना जं. विशेष किराये पर द्वि-साप्ताहिक विशेष शनिवार और सोमवार को 21:10 बजे, यानी 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25, 27 नवंबर, 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 दिसंबर, 2023 और 01 जनवरी, 2024 को मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:30 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुरूडेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुर, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।