गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू को रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुब्बल्लि डिवीजन में माजोर्डा – वास्को-द-गामा सेक्शन के बीच ओएचई वायरिंग और संबंधित कार्यों के लिए दिनांक 30/11/2023 तक लाइन ब्लॉक लेने के कारण गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू (दैनिक) के रद्दीकरण को बढ़ाने संबंधी अधिसूचित किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1. दिनांक 30/11/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2. दिनांक 30/11/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।