गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गैर-मानसून समय के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष:
गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 03/11/2023 से 29/12/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार 23:50 बजे जबलपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:40 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 06/11/2023 से 01/01/2024 तक प्रत्येक सोमवार को 17:05 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन से प्रस्थान करगी और तीसरे दिन 08:45 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी नरसिंहपुर, गडरवाडा, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, हरदा, खंडवा, भुसावल जंक्शन, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कण्णूर, वडकारा, कोषिक्कोड, तिरुर, षोरणूर जं. और पालघाट स्टेशन पर रूकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।