गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना
मध्य रेलवे द्वारा विद्याविहार में गर्डर लॉन्चिंग ब्लॉक के कारण दिनांक 04/05-11-2023 को रात 01:10 बजे से 04:20 बजे तक (सभी लाइनों के यातायात और पावर ब्लॉक के 03.10 घंटे) निम्नानुसार दिए गए विवरण के अनुसार गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा (दैनिक) दिनांक 04/11/2023 को अपने नियत स्टेशन से पूर्व यानी पनवेल स्टेशन पर समाप्त करने का निर्णय लिया गया है:
गाड़ी का नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना:
1) दिनांक 04/11/2023 से प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस (दैनिक) की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व यानी पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और पनवेल तथा मुंबई सीएसएमटी के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।