गाड़ी सं.01595/01596 कारवार - मडगांव जं. - कारवार दैनिक विशेष को रद्द करना
पेयरिंग गाड़ी सं.16595/16596 क्रांतिवीरा संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन - कारवार - क्रांतिवीरा संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन 'पंचगंगा' एक्सप्रेस (दैनिक) के रद्द होने से गाड़ी सं.01595/01596 कारवार - मडगांव जं. – कारवार दैनिक विशेष रद्द कर दी गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे पर हासन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य में प्री एनआई और एनआई ब्लॉक के कारण यह रद्दीकरण किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1) दिनांक 17/12/2023 से 21/12/2023 तक गाड़ी सं.01595 कारवार-मडगांव जं. विशेष की सेवा पूर्ण रूर से रद्द की गई है।
2) दिनांक 17/12/2023 से 21/12/2023 तक गाड़ी सं.01596 मडगांव जं. - कारवार विशेष की सेवा पूर्ण रूर से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।