मडगांव जं.-कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव
दिनांक 21/12/2023 (गुरुवार) को 12:00 बजे से 15:00 बजे तक मडगांव जंक्शन - कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए 03 घंटे का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1) दिनांक 21/12/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष की सेवा अपने निर्धारित स्टेशन से पूर्व कुमटा स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और कुमटा - मडगांव जं. सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
2) दिनांक 21/12/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06601 मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल विशेष की सेवा अपने निर्धारित समय पर कुमटा स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी और मडगांव जं. - कुमटा सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।