मध्य रेलवे पर प्री एनआई/एनआई कार्य के कारण गाड़ी सं.12780/12779 ह.निज़ामुद्दीन – वास्को-द-गामा - ह.निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन
मध्य रेलवे द्वारा सांगली-मिराज स्टेशन यार्ड के बीच दोहरीकरण कार्य प्रारंभ करने के लिए प्री एनआई/एनआई कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। एनआई कार्य डी-4 (15.01.2024/सोमवार) से किया जाएगा और डी-डे (19.01.2024/शुक्रवार) को होगा। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
क्र.सं.
गाड़ी संख्या
यात्रा प्रारंभ होने की तारीख
से होकर मार्ग परिवर्तन
इन स्टेशनों पर ठहराव छोड़कर
1
12780 ह.निज़ामुद्दीन-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस
17/01/2024
पुणे जंक्शन, कल्याण, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी और मडगांव जंक्शन
सतारा, कराड, सांगली, मिराज जंक्शन, कुडची, रायबाग, घटप्रभा, बेलगावी, लोंडा जंक्शन, कैसल रॉक, कुलेम और सांवर्डे
2
12779 वास्को-द-गामा – ह.निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस
18/01/2024
मडगांव जंक्शन, रत्नागिरी, रोहा, पनवेल, कल्याण और पुणे जंक्शन
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।असुविधा के लिए खेद है।