मुरूडेश्वर स्टेशन पर प्वाइंट नंबर 101 और 120 को बदलने के लिए मेगा ब्लॉक
दिनांक 13/03/2024 से 16/03/2024 तक मुरूडेश्वर स्टेशन पर प्वाइंट नंबर 101 और 120 को बदलने के लिए मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समापन/निर्धारित स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ:
1) गाड़ी सं.16585 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 12/03/2024, 13/03/2024, 14/03/2024 और 15/03/2024 को अपने निर्धारित स्टेशन से पूर्व भटकल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और भटकल - मुर्डेश्वर सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
2) गाड़ी सं.16586 मुरूडेश्वर - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 13/03/2024, 14/03/2024, 15/03/2024 और 16/03/2024 को अपने निर्धारित स्टेशन के बाद अपने निर्धारित समय पर भटकल स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी और मुरूडेश्वर-भटकल सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।