ग्रीष्म ऋतु - 2024 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Special Trains during Summer Season - 2024

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से ग्रीष्म ऋतु-2024 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

गाड़ी संख्या 01463/01464 लोकमान्य तिलक (ट) - कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):

गाड़ी संख्या 01463 लोकमान्य तिलक (ट) - कोचुवेली विशेष साप्ताहिक दिनांक 11/04/2024 से 06/06/2024 तक प्रत्येक गुरुवार को 16:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 20:45 बजे कोचुवेली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01464 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष साप्ताहिक दिनांक 13/04/2024 से 08/06/2024 तक प्रत्येक शनिवार को 16:20 बजे कोचुवेली से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 21:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, सावंतवाड़ी रोड, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, कुंदापुरा, उडुपि, मंगलूरु जंक्शन, कासरगोड, कण्णूर, कालीकट, तिरुर, षोरण्णूर जंक्शन, तृश्शूर एरणाकुलम टाउन, कोट्टायम, तिरुवल्ला, चेंगन्नूर, कायनकुलम और कोल्लम जंक्शन स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना: कुल 18 डिब्बे= कम्पोजिट (प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) - 01 डिब्बा, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे,, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर - 02।

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय की जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Chief Public Relations Officer