गाड़ी सं.07309/07310 वास्को-द-गामा - मुजफ्फरपुर जं. – वास्को-द-गामा ग्रीष्मकालीन विशेष की अवधि में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से ग्रीष्म ऋतु - 2024 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.07309/07310 वास्को-द-गामा - मुजफ्फरपुर जं. – वास्को-द-गामा साप्ताहिक विशेष की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः-
क्र.सं.
गाड़ी संख्या
गाड़ी संचालन के दिन
पूर्व अधिसूचित यात्रा प्रारंभ होने की तिथि
बढ़ायी गई तिथि
1
07309 वास्को-द-गामा - मुजफ्फरपुर जं. विशेष (साप्ताहिक)
बुधवार
17.04.2024 से 08.05.2024 तक
15.05.2024 से 12.06.2024 तक
2
07310 मुजफ्फरपुर जं. – वास्को-द-गामा विशेष (साप्ताहिक)
शनिवार
20.04.2024 से 11.05.2024 तक
18.05.2024 से 15.06.2024 तक
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।