भटकल स्टेशन पर प्वाइंट सं.101 और 103 को बदलने के लिए प्री एनआई और एनआई कार्य

Pre NI & NI working for replacement of Point No. 101 & 103 at Bhatkal Station

दिनांक 29/05/2024 से 31/05/2024 तक भटकल स्टेशन पर प्वाइंट सं.101 और 103 को बदलने के लिए प्री एनआई और एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का अपने नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन/ नियत स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ और विनियमन:

1. दिनांक 29/05/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16585 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर एक्सप्रेस अपने नियत स्टेशन के पूर्व शिरूर स्टेशन पर सेवा समाप्त की जाएगी और शिरूर - मुरूडेश्वर सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

2. दिनांक 30/05/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16586 मुरूडेश्वर - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस 14:35 बजे अपने नियत स्टेशन के बाद शिरूर स्टेशन से सेवा प्रारंभ की जाएगी और मुरूडेश्वर - शिरूर सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

3. दिनांक 29/05/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.09057 उधना जं. - मंगलुरु जं. विशेष कारवार - मुरूडेश्वर सेक्शन के बीच 45 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Chief Public Relations Officer