कोंकण रेलवे ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस - 2024
कोंकण रेलवे पर विशेष हरित पहल करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कोंकण रेलवे अपने मार्ग पर वृक्षारोपण करने के साथ पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति लंबे समय से प्रतिबद्ध है। इस वर्ष किए जा रहे प्रयास भी पर्यावरण के प्रति सकारात्मक योगदान के लिए निरंतर और ठोस प्रयासों का ही एक हिस्सा है। कोंकण रेलवे का 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इससे पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ रेल मार्ग के सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी।
इस वर्ष सभी ने गर्मी के स्तर में चिंताजनक वृद्धि देखी, जिसने पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्काल सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया है। इन पौधों को लगाकर, कोंकण रेलवे का लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और स्वस्थ, हरित पृथ्वी को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाना है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कोंकण रेल विहार, सीवुड्स, नवी मुंबई में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि श्री बी वेणुगोपाल रेड्डी, आईएएस, प्रधान सचिव (वन), महाराष्ट्र और सम्माननीय अतिथि श्री विवेक खांडेकर, आईएफएस, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, पुणे और श्रीमती के. प्रतिभा, मुख्य वन संरक्षक, ठाणे की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। श्री संतोष कुमार झा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/कोंकण रेलवे, अधिकारीगण, महिला समिति के सदस्य और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
हमारा मानना है कि हर छोटा प्रयास भी मायने रखता है और आशा है कि इस पहल के माध्यम से हम अपने कर्मचारियों, यात्रियों और व्यापक रूप से समाज को इस महत्वपूर्ण कार्य में हमारे साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
आइए एक साथ मिलकर शाश्वत भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।