मडगांव जंक्शन से मुंबई सीएसएमटी के बीच वन वे विशेष गाड़ी का संचालन
यात्रियों के लिए खुश-खबर!!! दीपावली त्योहार - 2024 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मडगांव जंक्शन और मुंबई सीएसएमटी के बीच निम्नलिखित वन-वे विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
1) गाड़ी सं.02052 मडगांव जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी विशेष :
गाड़ी सं.02052 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी वन वे विशेष दिनांक 01/11/2024, शुक्रवार को मडगांव जंक्शन से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19:20 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुँचेगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 16 डिब्बे = विस्टा डोम - 01 डिब्बा, एसी चेयर कार - 03 डिब्बे, सेकंड सीटिंग -10 डिब्बे, जेनरेटर कार - 01, एसएलआर – 01.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।