दिवा-रोहा सेक्शन के बीच गाडियों का पुनर्निर्धारण और विनियमन

मध्य रेलवे द्वारा मुंबई मंडल के दिवा-रोहा सेक्शन के बीच चलने वाली निम्नानुसार गाडियों के समय के पुर्ननिर्धारण और विनियमन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाडियों का विनियमन:

  1. दिनांक 21/07/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20112 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी कोंकणकन्या एक्सप्रेस (दैनिक) को तालोजे पंचनंद पर 80 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
  2. दिनांक 21/07/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11004 सावंतवाड़ी रोड - दादर तुतारी एक्सप्रेस को कलंबोली गुड्स शेड पर 35 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
  3. दिनांक 21/07/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12620 मंगलूरु सेन्ट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) मत्स्यगंधा एक्सप्रेस को पनवेल में 10 मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।

गाडियों के समय में संशोधन:

  1. दिनांक 22/07/2026 को मुंबई सीएसएमटी से प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10103 मुंबई सीएसएमटी- मडगांव जंक्शन मांडोवी एक्सप्रेस (दैनिक) को 08:40 बजे पुर्ननिर्धारित किया गया है और अब यह मुंबई सीएसएमटी से 90 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

सुनिल बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी