दिनांक 20/08/2026 तक दादर और ठाणे स्टेशनों पर गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना
मध्य रेलवे द्वारा मुंबई सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 और 17 पर यातायात ब्लॉक और पावर ब्लॉक लेने के कारण निम्नानुसार गाड़ियों को दिनांक 20/08/2026 तक दादर और ठाणे स्टेशनों पर नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:
नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना:
1) गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. – मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 19/08/2026 तक दादर स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त की जाएगी।
2) ) गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 20/08/2026 तक ठाणे स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।