मंकि स्टेशन पर प्वाइंट नंबर 101 और 120 को बदलने के कार्य के लिए प्री-एनआई और एनआई ब्लॉक
मंकि स्टेशन पर दिनांक 29/11/2023 से 03/12/2023 तक प्वाइंट नंबर 101 एवं 120 को बदलने हेतु प्री-एनआई एवं एनआई ब्लॉक को संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर होने वाला प्रभाव निम्नानुसार हैं:
-
दिनांक 29/11/2023 की गाड़ी संख्या 06076 पनवेल - नागरकोविल विशेष की सेवा मडगांव - होन्नावर सेक्शन के बीच 100 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
गाड़ी सं.06075/06076 नागरकोइल - पनवेल - नागरकोइल विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से सबरीमाला त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06075/06076 नागरकोइल - पनवेल - नागरकोइल विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.06075 नागरकोइल - पनवेल विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 28/11/2023 से 16/01/2024 तक प्रत्येक मंगलवार को 11:40 बजे नागरकोइल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:20 बजे पनवेल पहुंचेगी।
रत्नागिरी - वैभववाड़ी रोड सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव
रत्नागिरी-वैभववाड़ी रोड सेक्शन के बीच दिनांक 01/12/2023 (शुक्रवार) को 08:30 बजे से 11:00 बजे तक परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए 02.30 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
-
दिनांक 30/11/2023 की गाड़ी संख्या 16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा उडुपि – कणकवली सेक्शन के बीच 02:30 घंटे के लिए विनियमित की जाएगी ।
गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है: विवरण इस प्रकार हैं:
क्र. सं
गाड़ी संख्या
वृद्धि किए गए डिब्बों की संख्या
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि
1
09057 उधना-मंगलुरु जं. विशेष
02 शयनयान
26/11/2023 (रविवार )
2
09058 मंगलुरु जं. - उधना विशेष
27/11/2023 (सोमवार)
पुणे मंडल में प्री-एनआई और एनआई ब्लॉक के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण
मध्य रेलवे द्वारा पुणे-लोनावाला सेक्शन में 22/11/2023 (दिन-4/बुधवार) से 26/11/2023 (रविवार) तक खड़की और शिवाजीनगर स्टेशन के बीच मिलट्री साइडिंग / यार्ड और स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली के इंटरलॉकिंग के साथ खड़की में ईआई (इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग) के प्रावधान के लिए प्री-एनआई कार्यों (04 दिन) और एनआई कार्यों के रूप में यातायात और पावर ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं :
गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है:
क्र सं.
गाड़ी संख्या
डिब्बों में वृद्धि
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि
1
20910 पोरबंदर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस
01शयनयान
23/11/2023 (गुरुवार)
2
20909कोच्चुवेली- पोरबंदर एक्सप्रेस
26/11/2023 (रविवार)
एरणाकुलम - हिसार - एरणाकुलम जंक्शन के बीच विशेष गाड़ीयों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ीयां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी संख्या 06097/06098 एरणाकुलम जं. -हिसार- एरणाकुलम जं. विशेष :
गाड़ी संख्या 06097 एरणाकुलम जं. -हिसार विशेष मंगलवार, दिनांक 21/11/2023 को 18:50 बजे एरणाकुलम जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 23:50 बजे हिसार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 06098 हिसार-एरणाकुलम जं. विशेष रविवार, दिनांक 26/11/2023 को 15:00 बजे हिसार से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 15:50 बजे एरणाकुलम जं. पहुंचेगी।
आगरा मंडल पर पलवल-मथुरा सेक्शन में पूर्ण यार्ड रीमॉडलिंग के लिए मथुरा जंक्शन स्टेशन पर प्री एनआई/एनआई कार्य
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगरा मंडल पर पलवल-मथुरा जंक्शन सेक्शन पर दिनांक 27/11/2023 से 21/03/2024 तक पूर्ण यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए 116 दिनों का प्री एनआई और एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1) दिनांक 13/01/2024, 20/01/2024, 27/01/2024 और 03/02/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12284 ह.निज़ामुद्दीन - एरणाकुलम साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
शीतकालीन/क्रिसमस - 2023 के दौरान विशेष गाड़ियों के लिए बुकिंग
सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर गाड़ी सं.01151/01152 मुंबई सीएसएमटी - थिविम - मुंबई सीएसएमटी (दैनिक) विशेष, 01445/01446 पुणे - करमाली - पुणे (साप्ताहिक) विशेष, 01447/01448 पनवेल - करमाली - पनवेल (साप्ताहिक) विशेष के लिए बुकिंग दिनांक 21/11/2023 और गाड़ी सं.01455 / 01456 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष तथा 01459 / 01460 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष के लिए बुकिंग दिनांक 22/11/2023 को खुलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
मंगलुरु सेंट्रल स्टेशन चरण III- पर अतिरिक्त प्लेटफार्म कार्य के लिए मेगा ब्लॉक - पलक्कड़ डिवीजन में लाइन ब्लॉक
दक्षिणी रेलवे द्वारा पलक्कड़ डिवीजन में मंगलुरु सेंट्रल (एमएक्यू) स्टेशन पर दिनांक 19/11/2023 से 25/11/2023 तक अतिरिक्त प्लेटफार्मों के प्रावधान के लिए मेगा ब्लॉक और प्रारंभिक कार्य करने के लिए ब्लॉक संचालित करने की अधिसूचना जारी की है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
दिनांक / दिन
सेक्शन /कार्य एवं अवधि
गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाला प्रभाव
दो दिन
20/11/2023 और 21/11/2023 (सोमवार और मंगलवार)