गाड़ी संख्या 12484/12483 अमृतसर – कोचुवेली - अमृतसर सुपर फास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के मौजूदा आईसीएफ रेक के स्थान पर एलएचबी रेक को बदलना
उत्तर रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 12484/12483 अमृतसर – कोचुवेली - अमृतसर सुपर फास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के मौजूदा आईसीएफ रेक के स्थान पर एलएचबी रेक को बदलने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी दिनांक 09 जून,2019, रविवार को अमृतसर से तथा 12 जून 2019, बुधवार को कोचुवेलि से प्रस्थान करेगी। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या
वर्तमान संरचना
संशोधित रचना
इस तिथि से
12484/12483 अमृतसर - कोचुवेली - अमृतसर सुपर फास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस
द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा
तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 03 डिब्बे
शयनयान – 12डिब्बे
सामान्य – 04 डिब्बे
रसोईयान – 01
एसएलआर – 02डिब्बे
कुल = 23 डिब्बे
द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा
तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 03 डिब्बे
शयनयान – 11डिब्बे
सामान्य – 04 डिब्बे
रसोईयान – 01 डिब्बा
जेनरेटर कार – 02 डिब्बे
कुल = 22डिब्बे
अमृतसर से 09/06/2019
(रविवार)
कोचुवेली से
12/06/2019
(बुधवार)
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस परिवर्तन पर ध्यान दें ।