विशेष गाड़ियों के डिब्बों में स्थायी रूप से वृद्धि
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में स्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, एक शयनयान और दो सेकेंड सीटिंग डिब्बे स्थायी रूप से जोड़े गए हैं। यह गाड़ी 21 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों में चलेगी:
1) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष, दिनांक 03/09/2021 (शुक्रवार) से जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी।
2) गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष, दिनांक 06/09/2021 (सोमवार) से कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।