दक्षिण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य और मेंगलुरु सेंट्रल-मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक पैसेंजर का रीनंबरिंग
दक्षिण रेलवे ने 16/02/2022 से 07/03/2022 तक दक्षिण रेलवे के पलक्कड़ मंडल में पडिल-कुलशेखर सेक्शन के बीच दोहरी लाइन को शुरू करने के लिए अपग्रडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, दक्षिण रेलवे ने 18/02/2022 (शुक्रवार) से गाड़ी सं.56640/56641 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक पैसेंजर को गाड़ी सं.06602/06601 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल दैनिक एक्सप्रेस विशेष में बदलने का भी निर्णय लिया गया।
अपग्रेडेशन कार्यों के कारण गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1. दिनांक 04/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर-कारवार एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2. दिनांक 05/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16516 कारवार-यशवंतपुर एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
3. दिनांक 05/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11097 पुणे जं. - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
4. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.56640 (06602) मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
5. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.56641 (06601) मडगांव जं. - मेंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
6. दिनांक 07/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे जं. एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
आंशिक रूप से रद्द की गई गाड़ियां :
1. दिनांक 5/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16595 क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु सिटी जं. - कारवार एक्सप्रेस की यात्रा कबक पुत्तूर – कारवार - कबक पुत्तूर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
2. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16595 कारवार - क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बेंगलुरु सिटी जं. एक्सप्रेस की यात्रा कबक पुत्तूर – कारवार – कबक पुत्तूर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
गाड़ियों का पुनर्निर्धारण :
1. दिनांक 05/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12618 ह.निजामुद्दीन - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस की यात्रा 04 घंटे के लिए ह.निजामुद्दीन से पूनर्निर्धारित की जाती है।
2. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12202 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस की यात्रा 06 घंटे के लिए कोचुवेली से पुनर्निर्धारित की जाती है।
3. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12617 एरणाकुलम जं. - ह.निजामुद्दीन एक्सप्रेस की यात्रा 04 घंटे के लिए एरणाकुलम जं. से पुनर्निर्धारित की जाती है।
4. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20909 कोचुवेली - पोरबंदर एक्सप्रेस की यात्रा 04 घंटे के लिए कोचुवेली से पुनर्निर्धारित की गई है।
5. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस की यात्रा 04 घंटे के लिए तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से पुनर्निर्धारित की गई है।
6. दिनांक 06/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10215 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस की यात्रा 01:30 घंटे के लिए मडगांव जं. से पुनर्निर्धारित की गई है।
गाड़ियों का विनियमन :
1. दिनांक 02/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस की यात्रा मंगलुरु जंक्शन पर 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
2. दिनांक 05/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.19578 जामनगर - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस की यात्रा 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।