गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे में वृद्धि

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

संशोधित डिब्बा

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि

1

09057 उधना-मंगलुरु जं. विशेष

01 शयनयान

05/01/2024 (शुक्रवार)

2

09058 मंगलुरु जं. - उधना विशेष

गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस का दिनांक 31/03/2024 तक दादर स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना

मध्य रेलवे द्वारा दादर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 11 के विस्तार कार्य हेतु गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस (दैनिक) को निम्न दिए गए विवरण के अनुसार दिनांक 31/03/2024 तक नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है:

गाड़ी का नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना:

1) दिनांक 31/03/2024 तक गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस (दैनिक) की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

गाड़ी सं.06601/06602 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. दैनिक विशेष के समय में संशोधन

मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के कारण दिनांक 31/12/2023 से गाड़ी सं.06601/06602 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. दैनिक विशेष में तत्काल प्रभाव से समय में निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.06601 मडगांव जं. - मंगलुरु विशेष का संशोधित समय:

स्टेशन

अधिसूचित

संशोधित

मडगांव जं.

13:50

14:10

बाल्ली

14:06 / 14:07

गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू को रद्द करना

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुबली डिवीजन पर 45.25 किमी सीटीआर स्वीकृत कार्य के एक भाग के रूप में कुलेम - मडगांव सेक्शन के बीच 20 मीटर एलडब्ल्यूआर रेल पैनल अनलोडिंग के लिए 2 घंटे तक लाइन ब्लॉक लेने के कारण गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू (दैनिक) को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों को रद्द करना:

1. दिनांक 04/01/2024 से 14/01/2024 तक चलने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

गाड़ी सं.09057/09058 उधना जंक्शन - मंगलुरु जं. - उधना जं. द्वि-साप्ताहिक विशेष की आवधिकता बढ़ाना

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.09057/09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. द्वि-साप्ताहिक विशेष उसी पथ पर, ठहराव, समय और संरचना की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

चलने वाले दिन

तक बढ़ाई गई आवधिकता

1

09057 उधना जं. - मंगलुरु जं. द्वि-साप्ताहिक विशेष

शुक्रवार और रविवार

07/01/2024

2

कारवार-भटकल सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव

कारवार-भटकल सेक्शन के बीच दिनांक 04/01/2024 (गुरुवार) को 12:00 बजे से 15:00 बजे तक परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए 03 घंटे का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समापन/निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा प्रारंभ:

1) दिनांक 03/01/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16585 सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर एक्सप्रेस की सेवा निर्धारित स्टेशन से पूर्व भटकल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और भटकल - मुरूडेश्वर सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

उत्तर रेलवे द्वारा पलवल-मथुरा जंक्शन में प्री एनआई और एनआई ब्लॉक के दौरान गाड़ी सं.12217/12218 कोचुवेली - चंडीगढ़ - कोचुवेली 'केरल-संपर्क क्रांति' द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करने के साथ दोनों दिशाओं में 02 मिनट के लिए दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डब्बे में वृद्धि

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

संशोधित डिब्बा

अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि और यात्रा प्रारंभ करने की तिथि

1

22475 हिसार-कोयम्बत्तूर जं.साप्ताहिक एक्सप्रेस

द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01

दिनांक 03/01/2024 से 31/01/2024 (बुधवार) तक हिस्सार जं. से

मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल के बीच वंदे भारत गाड़ी सं.20646/20645 का प्रारंभ - सपना हुआ साकार

रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी सं.20646/20645 वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:-

गाड़ी सं.20646/20645 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन - गुरुवार छोड़कर):

गाड़ी सं.20646 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 31/12/2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार (सप्ताह में छह दिन) 08:30 बजे मंगलुरु सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:15 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 20924/20923 तिरुनेलवेली - गांधीधाम - तिरुनेलवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक (एसी) ट्रैक्शन के साथ चलाना

निम्नलिखित गाड़ियों को इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (एसी ट्रैक्शन) के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

मौजूदा कर्षण

संशोधित कर्षण

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि

1

20924 गांधीधाम-तिरुनेलवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस

डीजल : गांधीधाम - अहमदाबाद - गांधीधाम