विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क) गाड़ी सं.06585 / 06586 क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन – कारवार- क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन दैनिक विशेष: मौजूदा 14 डिब्बों की संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया हैं। यह गाड़ी 15 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगी।

गाड़ी सं.06338/ 06337 एरणाकुलम जं. - ओखा - एरणाकुलम जं. द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष की संरचना में संशोधन

दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी सं.06338/06337 एरणाकुलम जं. - ओखा - एरणाकुलम जं. द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष के डिब्बों की संरचना में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

1) संरचना: कुल 23 डिब्बे - द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 03 डिब्बे, शयनयान - 14 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 02 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, एसएलआर - 02

क) गाड़ी सं.06338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष उपरोक्त संरचना के साथ दिनांक 10/11/2021 से 24/12/2021 तक चलाई जाएगी।

त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के समन्वय से मौजूदा पथ, ठहराव और समय के साथ निम्नलिखित त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:


क) मौजूदा संरचना के साथ त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाना:

1) गाड़ी सं.02620 मेंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दैनिक की सेवा दिनांक 08/11/2021 से 31/01/2022 तक बढ़ाई गई है।


2) गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल विशेष दैनिक की सेवा दिनांक 09/11/2021 से 01/02/2022 तक बढ़ाई गई है।

विशेष गाड़ी के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.02475 / 02476 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक विशेष: मौजूदा 18 एलएचबी डिब्बों की संरचना में 01 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा जोड़ा गया है। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 19 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

1) गाड़ी सं.02475 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक विशेष दिनांक 13/10/2021 से 01/12/2021 (बुधवार) तक हिसार जं. से प्रस्थान करेगी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे पर ट्रैक दोहरीकरण की बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 10/10/2021 को दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बली मंडल में सांवर्डे - चांदर गोवा - मडगांव जं. के बीच ट्रैक दोहरीकरण के साथ मडगांव जंक्शन पर बुनियादी संरचना अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ी सेवाएं निम्नानुसार हैं:

गाड़ियां रद्द करना:

1) दिनांक 07/10/2021 की गाड़ी सं.07419 / 07021 तिरुपति / हैदराबाद - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष की यात्रा रद्द की गई है।

2) दिनांक 08/10/2021 की गाड़ी सं.07420 / 07022 वास्को-द-गामा - तिरुपति / हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष की यात्रा रद्द की गई है।

कोंकण रेलवे पर स्वच्छता पखवाड़ा - 2021

स्वच्छ भारत यह पहल स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है। कोंकण रेलवे "स्वच्छता पखवाड़ा" अभियान के माध्यम से, कोंकण रेलवे के स्टेशनों, ट्रेनों और साथ ही इसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता और जागरूकता अभियान चला रही है।

करमाली और वेर्णा स्टेशन के बीच जुआरी पुल का अपग्रेडेशन कार्य

कारवार क्षेत्र में करमाली-वेर्णा सेक्शन के बीच दिनांक 04/10/2021से 06/10/2021 तक जुआरी पुल के स्टील गर्डर स्पैन के मौजूदा पीटीएफई (फ्री-एंड) बियरिंग प्रतिस्थापन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ियों की सेवाएं निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का विनियमन:

1. दिनांक 04/10/2021 की गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. विशेष की यात्रा 90 मिनट के लिए करमाली में विनियमित की जाएगी।

2. दिनांक 04/10/2021 की गाड़ी सं.01085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. विशेष की यात्रा 30 मिनट के लिए थिविम में विनियमित की जाएगी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे पर ट्रैक दोहरीकरण का बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक हुब्बली मंडल में सांवर्डे - चांदर गोवा - मडगांव जंक्शन सेक्शन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ियां निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का रद्दीकरण :

1) गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर एक्सप्रेस - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष की यात्रा दिनांक 06/10/2021 से 09/10/2021 तक रद्द की गई है।

2) गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष की यात्रा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक रद्द की गई है।

विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.07419 / 07420 तिरुपति - वास्को-द-गामा - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष और गाड़ी सं.07021 / 07022 हैदराबाद - वास्को-द-गामा - हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष: मौजूदा 10 डिब्बों की संरचना में 01 स्लीपर कोच की वृद्धि की गई। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों से 11 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी: