गाड़ी सं.10215/10216 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. - मडगांव जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पुनः शुरू करना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! 16/01/2022 (रविवार) से गाड़ी सं.10215/10216 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. - मडगांव जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सेवा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.10215/10216 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. - मडगांव जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस:
गाड़ी सं.10215 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जनवरी, 2022 से प्रत्येक रविवार को 19:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे एरणाकुलम जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.10216 एरणाकुलम जं. - मडगांव जं.
अस्थायी आधार पर वृद्धि
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए 09/01/2022 को गाड़ी सं.12779 वास्को-द-गामा - ह.निजामुद्दीन दैनिक एक्सप्रेस में अस्थायी आधार पर 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
गाड़ी सं. 11003/11004 दादर - सावंतवाड़ी रोड - दादर तुतारी एक्सप्रेस (दैनिक) में एक सेकंड सीटिंग डिब्बे को कम करना
मझगांव यार्ड वाशिंग पिट नं. 06 में मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य किए जाने के फलस्वरूप मध्य रेलवे द्वारा 10/01/2022 (सोमवार) से 24/02/2022 (गुरुवार) तक 45 दिनों के लिए गाड़ी सं. 11003/11004 दादर - सावंतवाड़ी रोड - दादर तुतारी एक्सप्रेस (दैनिक) में एक सेकंड सीटिंग डिब्बे को कम करने का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि के दौरान यह गाड़ी 18 डिब्बों की संरचना के साथ चलाई जाएगी।
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।
गाड़ियों के डिब्बों में स्थायी आधार पर वृद्धि
उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में 18 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना के लिए स्थायी आधार पर 02 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और ये गाड़ियां अब तत्काल प्रभाव से 20 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएंगी। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.12432/12431 ह.निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह.निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक)।
2) गाड़ी सं.2414/22413 ह.निजामुद्दीन - मडगांव - ह.निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (द्वि-साप्ताहिक)।
बुनियादी संरचना कार्य का अपग्रेडेशन
दिनांक 17/12/2021 की प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में, बुनियादी संरचना कार्यों का अपग्रेडेशन कार्य अर्थात् रत्नागिरी-मडगांव सेक्शन के बीच सुरंग रख-रखाव और रेलवे विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसलिए गाड़ी सं.10101/10102 रत्नागिरी - मडगांव जं. - रत्नागिरी दैनिक एक्सप्रेस अस्थायी आधार पर 15 दिनों के लिए 18/01/2022 (मंगलवार) तक रद्दीकरण बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
गाड़ी सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे के समन्वय से मौजूदा मार्ग, ठहराव और समय के साथ निम्नलिखित गाड़ी सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1. दिनांक 31.01.2022 तक अधिसूचित गाड़ी सं.12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) मत्स्यगंधा एक्सप्रेस दैनिक को अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
2. दिनांक 01.02.2022 तक अधिसूचित गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस दैनिक को अगली सूचना मिलने तक बढ़ा दिया गया है।
मडगांव-पनवेल-मडगांव के बीच विशेष ट्रेन का संचालन
यात्रियों के लिए खुशखबरी!!! नव वर्ष, 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय में मडगांव-पनवेल-मडगांव के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी के डिब्बों का अस्थायी विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निन्मनानुसार हैं:
गाड़ी सं.22475/22476 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस: 18 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे जोड़े गए। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 20 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
मडगांव-वलसाड वन वे विशेष गाड़ी का संचालन
यात्रियों के लिए खुशखबरी!!! क्रिसमस और नव वर्ष के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.01598 मडगांव-वलसाड वन वे विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानसार हैं:
गाड़ी सं.01598 मडगांव-वलसाड वन वे एक्सप्रेस विशेष:
गाड़ी सं.01598 मडगांव-वलसाड वन वे एक्सप्रेस विशेष रविवार 02 जनवरी, 2022 को 20:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06597/06598 यशवंतपुर-वास्को-द-गामा-यशवंतपुर त्योहार विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06597/06598 यशवंतपुर-वास्को-द-गामा-यशवंतपुर त्योहार विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06597/06598 यशवंतपुर-वास्को-द-गामा-यशवंतपुर त्योहार विशेष :
गाड़ी सं.06597 यशवंतपुर-वास्को-द-गामा त्योहार विशेष 30 दिसंबर, 2021 को 23:30 बजे गुरुवार को यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:50 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।