गाड़ी सं.09193/09194 सूरत-मडगांव जं. - सूरत विशेष के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
पश्चिम रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.09193/09194 सूरत - मडगांव जं. - सूरत विशेष, विशेष किराए पर 15 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में दो शयनयान डिब्बे, दो सेकेंड सीटिंग डिब्बे, दो तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे और एक कंपोजिट डिब्बा (प्रथम श्रेणी + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 22 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
गाड़ियों के डिब्बों का अस्थायी आधार पर वृद्धि
मध्य रेलवे के समन्वय से होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.05030 मडगांव जं. - गोरखपपर वन वे विशेष एक्सप्रेस का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! गाड़ी सं.05030 मडगांव जं. - गोरखपुर वन वे विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं.05030 मडगांव जं. - गोरखपुर वन वे विशेष एक्सप्रेस :
गाड़ी सं.05030 मडगांव जं. - गोरखपुर वन वे विशेष एक्सप्रेस 11 मार्च, 2022 को 20:00 बजे शुक्रवार को मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 18:00 गोरखपुर पहुंचेगी।
होली विशेष अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन - 2022
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! होली त्योहार 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित अतिरिक्त होली विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.01011 / 01012 पुणे जं. - करमाली - पुणे जं. साप्ताहिक विशेष:
गाड़ी सं.01011 पुणे जं. - करमाली साप्ताहिक विशेष 11 और 18 मार्च, 2022 (शुक्रवार) को 17:30 बजे पुणे जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:00 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.17604 (18048) / 17603 (18047) में स्लिप कोच की अस्थायी आधार पर वृद्धि
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त स्लिप कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.17604 (18048) / 17603 (18047) वास्को-द-गामा - काचीगुडा – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस में 01 स्लीपर कोच अतिरिक्त स्लिप कोच के रूप में जोड़ा गया है।
क) दिनांक 08/03/2022 से 11/03/2022 और 15/03/2022 से 08/04/2022 तक गाड़ी सं.17604 (18048) वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी।
ख) दिनांक 13/03/2022 से 10/04/2022 तक गाड़ी सं.17603 (18047) काचीगुडा से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द करना
दक्षिण रेलवे द्वारा दिनांक 07/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! होली त्योहार 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय में सूरत और मडगांव जंक्शन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं.09193 / 09194 सूरत - मडगांव जं. - सूरत (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर:
गाड़ी सं.09193 सूरत-मडगांव जं. (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर 17 मार्च, 2022 (गुरुवार) को 19:50 बजे सूरत से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:30 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गाड़ी सं.17315/17316 वास्को-द-गामा - वेलांकन्नि - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस का वेलांकन्नि के स्थान पर नागप्पट्टिनम तक संचालन
दिनांक 26/02/2022 की प्रेस विज्ञप्ति "गाड़ी सं.17315/17316 वास्को-द-गामा - वेलांकन्नि - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन" की निरंतरता में दक्षिण रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा नागप्पट्टिनम स्टेशन तक गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.17315/17316 वास्को-द-गामा - नागप्पट्टिनम - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस:
गाड़ी सं.17315 वास्को-द-गामा - नागप्पट्टिनम साप्ताहिक एक्सप्रेस अगली सूचना मिलने तक 07 मार्च, 2022 से प्रत्येक सोमवार को 09.00 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.40 बजे नागप्पट्टिनम पहुंचेगी।
मध्य रेल मार्ग पर अपग्रेडेशन कार्य
मध्य रेलवे द्वारा मध्य रेल मार्ग पर 03/03/2022 को लोनंद – सालपा - आदर्की सेक्शन के बीच दोहरीकरण का अपग्रेडेशन कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाला प्रभाव निम्नानुसार है:
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1. दिनांक 02/03/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12780 ह.निजामुद्दीन - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस दौंड कॉर्ड केबिन, पुणे जंक्शन, सतारा, कराड और सांगली स्टेशनों के स्थान पर दौंड जंक्शन, कुर्दुवाडी और मिरज जं. स्टेशनों से होकर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
गाड़ी सं.17309/17310 में आरक्षित डिब्बों को अनारक्षित डिब्बों में परिवर्तित करना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.17309/17310 यशवंतपुर जं. - वास्को-द-गामा - यशवंतपुर जं. दैनिक एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 03 आरक्षित डिब्बों को अनारक्षित डिब्बों में बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।