गाड़ी सं.12620/12619 के डिब्बों में अस्थायी आधार वृद्धि और गाड़ी सं.01048 की संरचना में परिवर्तन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.12620 / 12619 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) में अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और गाड़ी सं.01048 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी ग्रीष्मकालीन विशेष की संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क) गाड़ी सं.12620/12619 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) में 22 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी अब निम्नानुसार दिनों में 23 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

गाड़ी सं.01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) ग्रीष्मकालीन विशेष की सेवाओं में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दिनांक 06/04/2022 की प्रेस विज्ञप्ति 'अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022' के संदर्भ में, गाड़ी सं.01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) ग्रीष्मकालीन विशेष को मध्य रेलवे के साथ समन्वय से मौजूदा समय, ठहराव और संरचना के साथ सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.01045 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम ग्रीष्मकालीन विशेष जिसे पहले दिनांक 19/04/2022 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 21/04/2022, 23/04/2022, 25/04/2022, 27/04/2022 और 29/04/2022 तक बढ़ाया गया है।

अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन – 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्म ऋतु - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय में निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

1) गाड़ी सं.01047 / 01048 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष:

गाड़ी सं.01047 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. विशेष 22, 24 और 26 अप्रैल, 2022 को 07:50 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

तिरुवनंतपुरम मंडल में रख-रखाव कार्य के लिए फिक्स्ड कॉरिडोर ब्लॉक

दक्षिण रेलवे द्वारा तृश्शूर और एरणाकुलम टाउन यार्ड में कार्यरत बीसीएम के लिए लाइन ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

 

दिनांक/दिन

प्रभावित गाड़ियां

 

 

20/04/2022 (बुधवार)

दिनांक 20/04/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22633 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह.निजामुद्दीन एक्सप्रेस की यात्रा तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 120 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।

गाड़ियों का पुनर्निर्धारण

मध्य रेलवे पर दिनांक 15/04/2022 को गाड़ी सं.11005 दादर - पांडिचेरी एक्सप्रेस पटरी से उतरने के कारण, निम्नलिखित गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

1) दिनांक 16/04/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22120 करमाली-मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की यात्रा करमाली से 19:00 बजे अर्थात 04.20 बजे देरी से पुनर्निर्धारित की गई है।

2) दिनांक 16/04/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10112 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी कोंकण कन्या एक्सप्रेस की यात्रा मडगांव जं. से 19.00 बजे अर्थात 60 मिनट देरी से पुनर्निर्धारित की गई है।

माजोर्डा और मडगांव सेक्शन के बीच उन्नयन कार्य

दिनांक 18/04/2022, 19/04/2022, 25/04/2022, 26/04/2022, 02/05/2022 और 03/05/2022 को एलसी-45 के स्थान पर माजोर्डा और मडगांव सेक्शन के बीच आरएच गर्डर लॉन्च करने के लिए बुनियादी ढांचे के अप-ग्रडेशन के लिए ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ी का विनियमन:

1. गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा यात्री विशेष दिनांक 18/04/2022, 19/04/2022, 25/04/2022, 26/04/2022, 02/05/2022 और 03/05/2022 को मार्ग पर स्थित स्टेशनों पर 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

2.

अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्म ऋतु - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय में निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

1) गाड़ी सं.01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) ग्रीष्मकालीन विशेष:

गाड़ी सं.01045 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम ग्रीष्मकालीन विशेष 07, 09, 11, 13, 15, 17 और 19 अप्रैल, 2022 को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:20 बजे थिविम पहुंचेगी।

कोंकण रेलवे ने एक माह में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से ₹55.99 लाख का जुर्माना वसूल किया

कोंकण रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। मार्च, 2022 माह के दौरान आकस्मिक टिकट जांच अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 8,633 अनधिकृत यात्रियों का पता लगाकर उन पर जुर्माना लगाया गया।

गाड़ी टिकट परीक्षकों (टीटीई) के विशेष स्कॉड द्वारा जुर्माने के रूप में कुल ₹55.99 लाख की वसूली की गई। कोंकण रेलवे यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए उचित और वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील करती है।

 

 

जयनगर (बिहार - भारत) - कुर्था (नेपाल) सेक्शन पर गाड़ी परिचालन का प्रारंभ

भारत सरकार और नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, व्यापार और वाणिज्य गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जयनगर (बिहार - भारत) - कुर्था (नेपाल) सेक्शन में रेल लिंक का प्रारंभ किया है।

नेपाल सरकार ने नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड (NRCL) का गठन किया है जिसे जयनगर-कुर्था सेक्शन में गाड़ी सेवाओं और रेलवे प्रणाली के परिचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी दी गई है। नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड ने जयनगर-कुर्था गाड़ी परिचालन शुरू करने का ठेका कोंकण रेलवे को दिया है।

गाड़ियों की संरचना में बदलाव

दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी सं.16312/16311 कोचुवेली-श्रीगंगानगर-कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस की संरचना को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.

मौजूदा संरचना

संशोधित संरचना

दिनांक से

गाड़ी सं.6312/16311 कोचुवेली-श्रीगंगानगर-कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस

जेनरेटर कार - 02

द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे तृतीय श्रेणी वातानुकूलित- 04 डिब्बे

शयनयान - 10 डिब्बे

सेकेंड सीटिंग- 03 डिब्बे