पश्चिम रेलवे की गाड़ियों के रेकों में डिब्बों को बदलना

पश्चिम रेलवे ने नीचे दिए गए विवरण के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों में रेक का मानकीकरण करने का निर्णय लिया है:

क) निम्नलिखित गाड़ियों में एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित ड़िब्बा और एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे द्वारा एक सेकेंड सीटिंग डिब्बा और एक शयनयान ड़िब्बे को बदलना। ये गाड़ियां कुल 23 ड़िब्बो के मानकीकृत रेक के साथ चलाई जाएंगी:

1) गाड़ी सं.19578/19577 जामनगर - तिरुनेलवेली - जामनगर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस:

क) गाड़ी सं.19578 जामनगर - तिरुनेलवेली द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 03/06/2022 से प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को जामनगर से प्रस्थान करेगी।

करमाली और वेरना सेक्शन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग/पीडब्ल्यूडी गोवा के सड़क ऊपरी पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य स्थगित करना

गोवा राज्य में करमाली और वेर्णा सेक्शन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-66/पीडब्ल्यूडी के सड़क ऊपुरी पुल के लिए 63 मीटर गर्डर लॉन्चिंग कार्य संबंधी दिनांक 18/01/2022 की प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में पहले अधिसूचित दिनांक 24/01/2022 से 10/02/2022 तक के स्थान पर अगली सूचना मिलने तक स्थगित किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें।

गाड़ी सं.05030 मडगांव जं. - गोरखपुर वन वे एक्सप्रेस विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.05030 मडगांव जं. - गोरखपुर वन वे एक्सप्रेस विशेष का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नलिखित हैः

गाड़ी सं.05030 मडगांव जं. - गोरखपुर वन वे एक्सप्रेस विशेष:

गाड़ी सं.05030 मडगांव जं.

गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार त्रि - साप्ताहिक एक्सप्रेस की गति बढ़ाना

दिनांक 24/01/2022 से गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस मंगलुरु जं - कारवार सेक्शन के बीच संशोधित समय के साथ गाड़ी की गति बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर-कारवार त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस मंगलुरु जं.-कारवार सेक्शन के बीच का संशोधित समय:

स्टेशन

मौजूदा समय

संशोधित समय

आगमन/प्रस्थान

आगमन/प्रस्थान

यशवंतपुर

07:00

07:00

मध्य रेल मार्ग पर दिनांक 23/01/2022 को अपग्रेडेशन कार्य

मध्य रेलवे पर दि.23/01/2022 (रविवार) को मुंबई मंडल के ठाणे-दिवा जंक्शन सेक्शन के बीच 5वीं और 6वीं लाइन का अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया है। गाड़ी सेवाओं पर निम्नानुसार प्रभाव पड़ेगा:

रद्द की गई गाड़ियाः

1. दिनांक 23/01/2022 की गाड़ी सं.22119 मुंबई सीएसएमटी-करमाली तेजस एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

2. दिनांक 23/01/2022 की गाड़ी सं.22120 करमाली-सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

गाड़ियों का निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करनाः

करमाली और वेर्णा सेक्शन के बीच राष्ट्रीय महामार्ग / पीडब्ल्यूडी गोवा के सड़क ऊपरी पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य

गोवा राज्य में करमाली और वेर्णा सेक्शन के बीच दिनांक 24/01/2022 से 10/02/2022 तक राष्ट्रीय महामार्ग एनएच-66/पीडब्ल्यूडी के सड़क ऊपरी पुल के लिए 63 मीटर गर्डर लॉन्च किया जाएगा। उक्त कार्य के दौरान रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना / निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा प्रारंभ करना:

  1. गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. जनशताब्दी एक्सप्रेस की यात्रा दि.25/01/2022 को करमाली में निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त की जाएगी।

बुनियादी संरचना कार्यों का अपग्रेडेशन

दिनांक 01/01/2022 की प्रेस विज्ञप्ति बुनियादी संरचना कार्यों का अपग्रेडेशन अर्थात् रत्नागिरी-मडगांव सेक्शन के बीच सुरंग रख-रखाव और रेलवे विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है की निरंतरता में गाडी सं.10101/10102 रत्नागिरी - मडगांव जं. - रत्नागिरी दैनिक एक्सप्रेस के रद्दीकरण को दिनांक 02/02/2022 (बुधवार) तक अस्थायी आधार पर 15 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

 

मडगांव-पनवेल-मडगांव के बीच विशेष गाड़ी का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मडगांव-पनवेल-मडगांव के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.01596 / 01595 मडगांव-पनवेल-मडगांव विशेष :

गाड़ी सं.01596 मडगांव-पनवेल विशेष 16 जनवरी, 2022 रविवार को 10:20 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01595 पनवेल-मडगांव विशेष 16 जनवरी, 2022 रविवार को 22:00 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.10215 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लिए बुकिंग

गाड़ी सं.10215 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बुंकिंग दिनांक 13/01/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।

यात्री कृपया इसे नोट करें।