गाड़ी सं.12779/12780 और गाड़ी सं.17321/17322 के रेक का आईआरएस से एलएचबी स्टॉक में परिवर्तन

गाड़ी सं.12779/12780 वास्को-द-गामा - ह.निजामुद्दीन – वास्को-द-गामा गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दैनिक) और गाड़ी सं.17321/17322 वास्को-द-गामा- जसीडीह - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के रेक को एलएचबी स्टॉक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। एलएचबी रेक की संशोधित संरचना निम्नानुसार है:

गाड़ी संख्या

रेक की संख्या

मौजूदा कोच संरचना

संशोधित कोच संरचना

दिनांक से प्रभावी

पश्चिम रेलवे पर दोहरीकरण कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल में करछा-बरलाई स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए दो ब्लॉक लेने के कारण उज्जैन जं. और इंदौर जं. के बीच गाड़ी सं.20931/20932 कोच्चुवेली-इंदौर जं. - कोच्चुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तनः

1. दिनांक 17/02/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20931 कोच्चुवेली-इंदौर जं.साप्ताहिक एक्सप्रेस उज्जैन जं. - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज जं. - इंदौर जं. से होकर चलाई जाएगी।

गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना/सेवा नियत स्टेशन के पश्चात प्रारंभ करना

मध्य रेलवे द्वारा लोकमान्य तिलक (ट) स्टेशन यार्ड वाशिंग पिट लाइन नंबर 07 पर दिनांक 13/02/2023 (सोमवार) से 19/03/2023 (रविवार) तक क्षतिग्रस्त पिट लाइन की मरम्मत एवं अनुरक्षण हेतु 35 दिवस के लिए ट्रैफिक ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ियों की सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना :

1. गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस (दैनिक) की यात्रा दिनांक 12/02/2023 (रविवार) से प्रारंभ होकर दिनांक 18/03/2023 (शनिवार) तक पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

होली विशेष गाड़ियों का संचालन - 2023

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! होली त्योहार - 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.09193 सूरत-करमाली सुपरफास्ट/09194 करमाली-सूरत विशेष किराये पर (साप्ताहिक):

गाड़ी सं.09193 सूरत-करमाली सुपरफास्ट विशेष, विशेष किराए पर (साप्ताहिक) दिनांक 07 मार्च 2023, 19:50 बजे मंगलवार को सूरत से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:25 बजे करमाली पहुंचेगी।

एसी ट्रैक्शन वाली गाड़ियों का संचालन

कोंकण रेल मार्ग पर निम्नलिखित गाड़ियों को एसी ट्रैक्शन (इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव) के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है:

  1. गाड़ी सं.12223 लोकमान्य तिलक (ट) - एरणाकुलम जं. (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 14/02/2023 (मंगलवार) से प्रारंभ होगी।

  2. गाड़ी सं.12224 एरणाकुलम जं. - लोकमान्य तिलक (ट) (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक15/02/2023 (बुधवार) से प्रारंभ होगी।

  3. गाड़ी सं.22150 पुणे जं. - एरणाकुलम जं. (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 15/02/2023 (बुधवार) से प्रारंभ होगी।

गाड़ी सं. 07451 तिरुपति-मडगांव जं. वन वे विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.07451 तिरुपति-मडगांव जं. वन वे विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.07451 तिरुपति-मडगांव जं. वन वे विशेष :

गाड़ी सं.07451 तिरुपति-मडगांव जं. वन वे विशेष दिनांक 10/02/2023, शुक्रवार को 11:30 बजे तिरुपति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

दक्षिण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य

दिनांक 05/02/2023 की "दक्षिण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य" के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ियों पर पड़ने वाले प्रभावों को बदलने के लिए अधिसूचित किया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ियों को रद्द करना:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

यात्रा प्रारंभ होने की तिथि

पूर्वावस्था में लाना

अतिरिक्त प्रभाव

1

गाड़ी सं.12283 एरणाकुलम – ह. निजामुद्दीन एक्सप्रेस

07/02/2023

दक्षिण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य

दक्षिण रेलवे द्वारा पलक्कड़ मंडल में जोकट्टे और पडिल स्टेशनों के बीच दिनांक 06/02/2023 से 03/03/2023 तक एनआई कार्य और सीटीआर कार्य के लिए लाइन ब्लॉक / पावर ब्लॉक संचालित करने के लिए अधिसूचित किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ियों का रद्दीकरण:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

यात्रा प्रारंभ होने की तिथि

1

गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव यात्री विशेष

 

 

06/02/2023 से 03/03/2023 तक

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल डिवीजन में कष़क्कुट्टम स्टेशन पर गाड़ियों का विनियमन

दक्षिण रेलवे द्वारा दिनांक 04/02/2023 से 15/02/2023 तक कोचुवेली - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सेक्शन के बीच आईबी के शिफ्टिंग और कमीशनिंग तथा एमएसडीएसी के प्रावधान के लिए लाइन ब्लॉक संचालित करने हेतु अधिसूचित किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :

1) गाड़ी सं.20910 पोरबंदर - कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 02/02/2023 को कष़ाक्कुट्टम स्टेशन पर 20 मिनट के लिए विनियमित की गई है।

गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुब्बल्लि मंडल में लोंडा जंक्शन और मिराज जं. सेक्शन दोहरीकरण परियोजना के मद्देनजर प्री एनआई और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

1) दिनांक 06/02/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11098 एरणाकुलम जं. - पुणे जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा सांवर्डे, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा जंक्शन, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज जं., सांगली, कराड और सतारा स्टेशनों को छोड़कर मडगांव जं. - रोहा - पनवेल - कर्जत - लोणावला - पुणे जं. मार्ग से होकर चलाई जाएगी।